Odisha Accident: ओडिशा के गंजम में भीषण बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, आठ घायल; सीएम ने किया मुआवजे का एलान

Odisha Accident: ओडिशा के गंजम में भीषण बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, आठ घायल; सीएम ने किया मुआवजे का एलान



Odisha Accident
– फोटो : ANI

ओडिशा के गंजम जिले में बीती रात एक भीषण बस दुर्घटना हुई। इसमें 10 लोगों की मौत होने की खबर है और आठ अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को बरहमपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। विशेष राहत आयुक्त की ओर से यह जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

गंजम की डीएम दिब्या ज्योति परिदा ने बताया कि दो बसों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच चल रही है। हम घायलों को हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहे हैं।



Source link

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *